कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के सभी अधिकारियों कर्मचारियों का लिया एक साथ बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डा संजय कन्नौजे ने विभिन्न विभागों के जिला ब्लाक मुख्यालय और मैदानी अमला के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ संयुक्त बैठक कर धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की स्थिति और 31 अक्टूबर के पूर्व कार्य पूर्ण करने की रणनीति के लिए बिन्दुवार समीक्षा किया। इसमें जिले भर के राजस्व विभाग के एसडीएम तहसीलदार कृषि उप संचालक कृषि विस्तार अधिकारी सहकारिता के सहायक आयुक्त समितियों के प्रबंधक आपरेटर खाद्य विभाग के खाद्य अधिकारी खाद्य निरीक्षक आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय से कार्य करें। कोई भी विभागीय अधिकारी कर्मचारी धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य में किसी दूसरे अधिकारी-कर्मचारी का काम था का बहाना नहीं बनाएंगे। 31 अक्टूबर के पूर्व सभी किसानों का पंजीयन कराना सभी विभागों का संयुक्त उद्देश्य है। सभी अमला तीन दिवस में लक्ष्य को पूरा करें। इस कार्य में कोई तकनीकी मार्गदर्शन की जरूरत पड़ रही है तो पटवारी कृषि विस्तार अधिकारी अधीक्षक भू अभिलेख तहसीलदार एसडीएम से मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक अपने समितियों में पेयजल शौचालय विद्युत हमाल धान खरीदी के लिए बारदाना जैसे बुनियादी सुविधाओं को धान खरीदी के पूर्व व्यवस्था करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे उपस्थित थे।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
