सारंगढ़ बिलाईगढ़, प्राकृतिक आपदा में जिले के निवासियों के निधन पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 4 लाख का आर्थिक सहयोग राशि स्वीकृत किया है। सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में सारंगढ़ झरियापारा के महत्तेर वारे, बिलाईगढ़ के शिवा साहू और भटगांव तहसील के ग्राम बोडाडीह के अभय सिंह की मृत्यु हुई है। इसी प्रकार तालाब के पानी में डूबने से बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रामपुर निवासी अमिता साहू, स्टॉप डेम के पानी में डूबने से ग्राम पुरगाव के खिकराम और कुएं के पानी में सारंगढ़ तहसील के ग्राम हरदी के गीता बाई टंडन की मृत्यु हुई है। इन सभी मृतक के निकटतम वारिस के बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
