सारंगढ़ बिलाईगढ़, कपड़ा उद्योग में देश के प्राइवेट कंपनी शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर द्वारा फील्ड कार्य के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले सहित छत्तीसगढ़ में मोबिलाइजर पद में कार्य करने के इच्छुक 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियां अपने दो पासपोर्ट फोटो, बारहवीं और ग्रेजुएट उत्तीर्ण अंकसूची और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ, शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आईसीआईसीआई बैंक के सामने पटेल विला, रायगढ़ रोड सारंगढ़ में 15 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें स्कूटी और बाइक चलाना आता हो उन्हीं 10 पुरुष और 5 महिला को नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा, जिनका वेतन दस हजार से 45 हजार तक टारगेट काम के अनुसार दिया जाएगा। इनके कार्य करने का फील्ड ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग अलग है। अधिक जानकारी के लिए 9753841067 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह कंपनी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के साथ अनुबंधित की है, जो महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण देती है और अपने कंपनी में रोजगार भी उपलब्ध कराती है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
