सारंगढ़ बिलाईगढ़,I छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित अन्य राज्य और जिलों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा जिले में शिविर का निशुल्क आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आवेदकों से राशि नहीं ली जाएगी। चयनित होने पर उनको कंपनी प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा उपलब्ध कराएगी।
शिविर की निर्धारित तिथियां
बरमकेला ब्लाक के ग्राम पंचायत भवन डोंगरीपाली में 23 जुलाई और साल्हेओना में 25 जुलाई को शिविर का आयोजन होगा। इसी प्रकार सारंगढ़ ब्लॉक में जनपद पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 28 जुलाई, ग्राम पंचायत छिंद में 30 जुलाई, सालर में 4 अगस्त, गोडम में 5 अगस्त, कोसीर में 6 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत भवन में 8 अगस्त, ग्राम पंचायत भवन बांसउरकुली में 11 अगस्त और पीपरभवना में 12 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- मुड़पार (दे) में शौचालय और पंचायत भवन निर्माण वर्षों से अधूरे, RTI में जनपद CEO ने बताया प्रगतिरत - June 15, 2026
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
