सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने सड़क में केज व्हील युक्त पहिया का उपयोग करने पर कार्यवाही किया है। ट्रैक्टर मालिक राकेश पिता बाबूलाल के ट्रैक्टर को सरिया तहसील के ग्राम मानिकपुर बड़े के सड़क में डबल केज व्हील युक्त पहिया का उपयोग किया गया, जिसके विरुद्ध राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने यह कार्यवाही की। पिछले साल इसी मार्ग की सड़क बहुत खराब था, जिसे पिछले छह माह में बनाया गया है। ऐसे केज व्हील पहिया वाहन से सड़क जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कलेक्टर डॉ कन्नौजे की निगरानी में निरंतर की जाएगी।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
