सारंगढ़ बिलाईगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना अंतर्गत ग्राम कोसीर, बटाऊपाली और पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती, इसके अलावा ग्राम बरदुला और गोडिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 30 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।
योग्यता और अनिवार्य दस्तावेज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो सूची की कॉपी आवेदन में संलग्न की जाए या निवास प्रमाण पत्र में गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
