सरिया के प्रा.शाला डीपापारा को प्रा. कन्या शाला में किया गया युक्तियुक्तकरण
पहले की अपेक्षा बच्चों को शिक्षक मिले ज्यादा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2025/स्कूल शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 10 दर्ज से कम वाले शालाओं का निकट स्थित शाला में और शहरी क्षेत्र में 30 दर्ज से कम वाले शालाओं का निकट स्थित शाला में युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला डीपापारा सरिया को शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सरिया में मर्ज किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला डीपापारा सरिया नगर पंचायत अंतर्गत शहरी क्षेत्र है, जहां स्कूली बच्चों की दर्ज संख्या 30 से कम होने के कारण मर्ज किया गया है। अब शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सरिया में बच्चों की संख्या 79 है, जहां 1 हेड मास्टर सहित 3 सहायक शिक्षक कार्यरत हैं, पहले की अपेक्षा बच्चों को शिक्षक भी ज्यादा मिले है। इससे बच्चों के पढ़ाई में निश्चय ही सुधार आएगा।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
