सारंगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से कथित रूप से पैसे लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सारंगढ़ में लिखित शिकायत देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में राकेश साहू (मोबाइल नंबर 6260930953) तथा सुशील कंप्यूटर, दानसरा (मोबाइल नंबर 9425574154) का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधानमंत्री किसान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से संपर्क कर राशि ली गई।
शिकायत के अनुसार किसानों से 400 से 600 रुपये तक लिए जाने तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों से राशि वसूल किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और ग्रामीणों से ली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
