हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस
भाटगांव। Career Point National School, Bhatgaon में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री नरेश चौहान एवं श्रीमती प्रियंका चौहान जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में स्वराज नाग सर, देवानंद साहू सर, राहुल आदित्य सर, कुंदन बंजारे सर, रविशंकर सर, देवदत्त खांडेलकर सर, ममता केशरवानी मैडम, कु. टिकेश्वरी साहू, छाया साहू, कु. लक्ष्मी लता साहू, कु. हेमलता साहू, कु. पूजा साहू, कु. चंचल यादव, कु. उमा कर्ष, कु. कल्पना टंडन, कु. अंजू यादव, कु. रितेश्वरी सिंह, कु. खुशबू बर्मन, कु. मनीषा आदित्य, कु. सविता जायसवाल, कु. भूमिका धीवर एवं कु. रितिका राजपूत मैडम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य के बीच प्रेम, सम्मान एवं आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
“एक श्रेष्ठ शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाता, बल्कि अपने विद्यार्थियों को जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाता है।”

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
