सारंगढ़। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में 27 अक्टूबर 2000 का दिन बेहद खास माना जाता है। इसी दिन रिलीज हुई फिल्म “मोर छैंहा भुइन्या” ने छॉलीवुड को नई पहचान दिलाई थी। अभिनेता उदय की दमदार अदाकारी और फिल्म की भावनात्मक कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को नई गति देने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।




अब एक बार फिर छॉलीवुड प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। सुपर स्टार शेखर सोनी अपनी नई फिल्म “भुइयाँ” लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं।

जल्द ही आपके अपने सिनेमा घरों में
फिल्म प्रेमियों का मानना है कि “भुइयाँ” में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, प्रेम, पारिवारिक मूल्यों और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। शेखर सोनी की लोकप्रियता और फिल्म के आकर्षक गीतों को देखते हुए दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक के प्रयोग का पहला प्रयास है जिससे यह अपने आप में अनूठी और विशिष्ट बन गई है। फिल्म के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचकर फिल्म को अपना समर्थन दें और इसे सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचाने में सहयोग करें।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
