सारंगढ़। भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में देर रात शनिवार पलास्टिक डब्बों और गैलनों में डीजल लेने पहुंच गए। पेट्रोल पंप में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी है

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा खुलेआम प्लास्टिक डब्बों में डीजल भरवाया जाता रहा, जबकि भारत सरकार एवं पेट्रोलियम कंपनियों के नियमों के अनुसार बिना वैध कारण और सुरक्षा मानकों के प्लास्टिक कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल देना प्रतिबंधित माना गया है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से डीजल वितरण किया जा रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजल की कमी और बढ़ती मांग के चलते लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने लगे हैं। वहीं कई लोगों ने इस पूरे मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

जानकारों के अनुसार ज्वलनशील पदार्थों को प्लास्टिक डब्बों में भरना गंभीर सुरक्षा खतरा भी पैदा कर सकता है, जिससे आगजनी जैसी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
