सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एंप्लॉई टेलर (सिलाई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के महिला और युवतियों के लिए यह डेढ़ माह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि आजकल के फैशन के हिसाब से सिलाई का कार्य सीखो, जिससे स्वयं का दुकान होने पर उसका फायदा मिले। यदि पुराने डिजाइन के ड्रेस सिलाई सीखोगे तो उसके ग्राहक कम मिलेंगे। इसलिए सभी डिजाइन की जानकारी होनी चाहिए।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण कर रहे ट्रेनर और युवतियों से उनके निवास, सेंटर से घर की दूरी, प्रशिक्षण का प्रचार प्रसार, खाना की व्यवस्था और सीखने के बाद स्वरोजगार कैसे करेंगे आदि के बारे में पूछा। कलेक्टर को युवतियों ने जवाब दिए कि वे सारंगढ़ के नजदीक गांव के निवासी हैं और सायकल, बाइक, बस आदि के माध्यम से आते हैं। खाना फ्री में दिया जाता है। स्वरोजगार के लिए जिला अंत्यावसायी कार्यालय से लोन लेंगे और लोन चुकाने पर उन्हें दस हजार का छूट मिलेगा।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
