सारंगढ़ के नजदीक ग्राम मौहाढोढा में गेहूं की फसल में भीषण आग, 15–20 एकड़ जलकर खाक
सारंगढ़ के नजदीकी ग्राम मौहाढोढा में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 15 से 20 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया और किसान अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बड़ी मात्रा में गेहूं की फसल जल चुकी थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट होकर खेत में सूखी पराली में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
