कलेक्टर ने दुकान संचालक पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकान (पीडीएस) कोतरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि वहां लगभग 12 राशन कार्ड टेबल में पड़े हैं, वहीं एक बंद कमरे को खुलवाया गया तो वहां साफ सफाई नहीं था और नमक के पैकेट दरवाजे के पास ही बोरी में रखे थे। दुकान में रजिस्टर नहीं था। इन सभी के जांच करने के बाद कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, डीएमओ शीतल भोई, खाद्य निरीक्षक तरुण नायक और विद्यानंद पटेल उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा तीन माह का इकठ्ठा राशन प्रत्येक राशन कार्डधारियों के पात्रता अनुसार जारी किया है, जिसका उठाव करने में अब प्रत्येक राशनकार्डधारी को अंगूठा लगाने की प्रकिया को तीन माह के राशन प्राप्त करने के लिए करना होगा।

- राजनांदगांव में स्व. कमला वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि सम्पन्न… - October 25, 2026
- प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, राकेश साहू और सुशील कंप्यूटर सेंटर का नाम शिकायत में - October 7, 2026
- कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
- October 7, 2026
