सारंगढ़। जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ में पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब जिला प्रेस क्लब को भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आबंटित की गई। यह भूमि जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा प्रदान की गई है।
भूमि आबंटन के उपलक्ष्य में आज जिला प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष दीपक थवाईत ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए भूमि पूजन संपन्न किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य किशोर मनहर, गौतम बंजारे, रवि तिवारी, राहुल भारती, गोविंद बरेठ, संतोष चौहान, टार्ज़न महेश, योगेश कूर्रे, गोल्डी जोल्हे, हेमंत बंजारे,सुकराम खूँटे,रोशन वर्मा, संतोष जायसवाल, अशोक मानिकपुरी, प्रशांत प्रधान, कशिश जांगड़े, चुनेशवर साहू, मुकेश जोल्हे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश खुंटे ने जिला प्रेस क्लब के भवन निर्माण कार्य के लिए ₹21,000/- की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनके इस सहयोग के लिए जिला प्रेस क्लब परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला प्रेस क्लब का अपना भवन बनने से जिले के पत्रकारों को एक स्थायी मंच मिलेगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकार हितों को और मजबूती मिलेगी।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
