सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाल में सोमवार रात करीबन 4:30 बजे एक सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार कुमर साय सारथी के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में राजेश सारथी उम्र 35, मंदो बाई सारथी उम्र 55 वर्ष एवं नाती प्रशांत सारथी उम्र 3 वर्ष की मौत हो गई। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना में कुमर साय सारथी एवं संजीता सारथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी कों गिरिप्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
