वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं समस्त ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी
सारंगढ़ न्यूज
दिनांक 12.01.2026 को माननीय कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति के संबंध में कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई । उक्त बैठक में विभागों द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई । इस दौरान रबी फसलों की बुवाई की स्थिति, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, फसल विविधीकरण, कृषक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । माननीय कलेक्टर महोदय डॉ. संजय कन्नोजे द्वारा समस्त योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया । कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष बल देने की जरुरत है । ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन तिलहन फसल आयल पॉम हेतु चयनित कृषको के सबंध में समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने तथा किसानो को ग्रीष्म कालीन धान से होने वाले नुकसान का प्रचार प्रसार करने तथा ऑयल-पॉम योजना के लाभ को बताते हुए अधिक से अधिक किसानो को लाभान्वित किया जाना है । पीएम आशा योजना द्वारा दलहनी-तिलहनी फसलों का उपार्जन करने, पी.एम. सूर्यघर में प्रगति लाने, वन पट्टाधारी मृत कृषकों का फौती नामांतरण कर पी.एम. किसान योजना से लाभान्वित करने, पी.एम. किसान योजनांतर्गत समस्त लंबित ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग पूर्ण करने, जल संरक्षण हेतु जल मित्र के सहयोग से कम जल उपयोग करने वाले फसलों को बढ़ावा देने प्रचार-प्रसार, किसान संगोष्ठी आयोजित करने । प्राकृतिक खेती, जैविक खेती हेतु किसानों को समुचित सहयोग एवं प्रशिक्षण देने तथा RAD योजनांतर्गत चयनित ग्राम बोड़ाडीह, विकासखण्ड बिलाईगढ़ में संवर्गीय विभाग से कन्वर्जेन्स कर किसानों को लाभान्वित करने निर्देशित किये । उक्त बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री रुपदेव राम टोप्पो को निलंबित किया गया है तथा कार्य में अल्प प्रगति के कारण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ को तथा जिले के समस्त ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । साथ ही उप संचालक कृषि को प्रत्येक विकासखंड पाक्षिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के उपस्थिति में बैठक करवाने हेतु निर्देशित किए ।
समीक्षा बैठक में सुश्री शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, श्री आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि , श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय सहायक संचालक उद्यानिकी, श्री हरीश राठौर अनुविभगीय कृषि अधिकारी सारंगढ़, बीज प्रक्रिया केंद्र प्रभारी बरमकेला श्रीमती शारदा पैकरा, वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ के साथ जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी / ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी/ बी.टी.एम- ए.टी.एम जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ उपस्थित हुए ।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
