प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत
सारंगढ़ बिलाईगढ़,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है। इसमें तालाब के पानी में डूबने से हुई मौत पर सारंगढ़ के पैलपारा के मृतक भावेश चौहान की माता चित्तकुंवर चौहान के लिए, आकाशीय बिजली से मौत मामले में सारंगढ़ तहसील के ग्राम जसपुर के मृतक विजय माली की पत्नी साधमती माली और बरमकेला तहसील के ग्राम बोईरडीह के मृतक भानु प्रताप साहू की पत्नी सीमा साहू के सयुंक्त परिवार के लिए चार लाख रूपये स्वीकृत किया है
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
