मध्य प्रदेश में प्रेम और बदले की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने इंसानियत की सारी हदों को पार कर दिया। अपनी शादी की तैयारी कर रहे एक युवक को उसकी पागल प्रेमिका ने जो दर्दनाक अंजाम दिया, उसे सुनकर हर कोई सन्न है। यह घटना साबित करती है कि जुनून जब सिर चढ़कर बोलता है, तो मौत भी उस टॉर्चर के सामने शर्मिंदा हो जाती है। यह कहानी तब सामने आई जब प्रेमिका को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है। यह खबर सुनते ही युवती के मन में बदले की भावना घर कर गई और उसने एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने प्रेमी को यह कहकर एक सुनसान जगह पर बुलाया कि वह उसे आखिरी बार देखना चाहती है। युवक भी भावुक होकर वहां पहुंच गया।
जहरीला पेय और मौत का कमरा
जैसे ही युवक सुनसान जगह पर पहुंचा, लड़की ने उसे प्यार से कोई पेय पदार्थ पीने को दिया। युवक को क्या पता था कि उस पेय में जहर मिला हुआ है! पेय पीते ही वह बेहोश हो गया।जब उसे होश आया, तो उसने खुद को एक अंधेरे और अजीबोगरीब कमरे में पाया। कमरे की दीवारों पर अजीब-अजीब और डरावने चित्र बने हुए थे। बाहर की दुनिया से संपर्क करने का कोई तरीका नहीं था। युवती ने उसके सामने आकर साफ कह दिया कि “अगर तुम मेरे नहीं हुए, तो मैं तुम्हें किसी और का भी नहीं होने दूंगी
भूख-प्यास और शारीरिक शोषण
इसके बाद कई दिनों तक प्यार में पागल इस युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को उसी कमरे में भूखा-प्यासा रखा। यह सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक शोषण था। युवक की हालत बद से बदतर होती चली गई। किसी तरह वह आखिरकार उस मौत के कमरे से भाग निकलने में कामयाब रहा और बाहर आकर अपनी कहानी सुनाई। पीड़ित युवक की आपबीती सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
पुलिस ने दर्ज की F.I.R आरोपी प्रेमिका हुई फरार
युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। युवती के खिलाफ अपहरण, जहर देने, और शारीरिक शोषण की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवती की तलाश तेज कर दी है। सनकी प्रेमिका फिलहाल फरार है, और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
