कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश का हुआ असर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए निर्देश का असर सड़क पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में सारंगढ़ से बलौदाबाजार तक चल रहा सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सारंगढ़ के रानीसागर के पास के गड्ढे की भरपाई सड़क मरम्मत से हुई है। इससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा हुआ है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में 86 किमी से 186 किमी तक ठेकेदार सुरेन्द्र छाबड़ा द्वारा बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़, सारंगढ़ तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
