व्यवस्था के शिक्षक से बच्चों को मिली मुक्ति
सारंगढ़-बिलाईगढ. 7 जून 2025/राज्य शासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकविहीन स्कूलों में भेजा जा रहा है। विकासखंड बरमकेला के अंतर्गत प्राथमिक शाला कटंगपाली-अ में पिछले साल से एक भी शिक्षक नहीं था। ऐसे में संकुल केंद्र कटंगपाली की ओर से अन्य स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को व्यवस्था में भेजकर स्कूल का संचालन किया जा रहा था और अब युक्तियुक्तकरण के तहत दो नये शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में बीते शिक्षण सत्र में बच्चों की दर्ज संख्या 12 था। इसके पहले स्कूल के प्रधान पाठक बद्रीनारायण पाणिग्राही का जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हो गए, जबकि इसी स्कूल में सहायक शिक्षक रहे कृष्णा उरांव का वर्ष 2023 में शिक्षक पद पर माध्यमिक शाला मानिकपुर बडे़ में प्रमोशन होकर हो चुका है। वही वर्ष 2022 में स्कूल में पदस्थ शिक्षक बसंत रात्रे का भी प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन होकर प्राथमिक शाला बोकरामुडा चले गए है। इसके बाद प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में शिक्षक विहीन हो गया था और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों को व्यवस्था में भेजकर स्कूल का संचालन किया जा रहा था। ऐसे में शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों का पारदर्शी और ओपन काउन्सिलिंग करने के बाद प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में दो शिक्षक भेजा गया है। इससे कटंगपाली अ स्कूल में बच्चों की संख्या के अनुपात पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना कर देने से अब शिक्षक विहीन नहीं रहा।

- मुड़पार (दे) में शौचालय और पंचायत भवन निर्माण वर्षों से अधूरे, RTI में जनपद CEO ने बताया प्रगतिरत - June 15, 2026
- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
