सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 सितंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने राष्ट्रपिता महात्मा (मोहनदास करमचंद) गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मदिरा शुष्क दिवस घोषित का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) को पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खबर का असर: BEO कार्यालय के आसपास की झाड़ियों की हुई सफाई, 1300 शिक्षकों की सर्विस बुक और अधिकारी के स्थानांतरण पर अब भी सवाल
- October 30, 2026 - वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
