वन अधिकार प्रकोष्ठ भर्ती में दावा आपत्ति ईमेल से भी होगा स्वीकार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ / धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए इच्छुक नागरिक से 10 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसका पात्र और अपात्र सूची तैयार किया है। इस संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो वे दावा आपत्ति लिखित रूप से साक्ष्य के साथ 25 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ में या कार्यालय के ईमेल actw.sghbgh@gmail.com में स्वीकार किया जाएगा। पात्र अपात्र की जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
