20 दिसंबर को सारंगढ़ से 3 किलोमीटर दूर तक नो ड्रोन पलाईंग जोन घोषित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ शासन (जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी प्रदत्त) का जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल सारंगढ़ के 3 किलोमीटर क्षेत्र को नो ड्रोन पलाईंग जोन घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील है। सीएम साय के प्रवास के दौरान सारंगढ़ में और 3 दूर तक ड्रोन उड़ाने पर कार्यवाही होगी।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार 20 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से सारंगढ़ आगमन होगा। वे पुष्प वाटिका में आयोजित गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.5 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
