सारंगढ़।आमाकोनी गांव में आस्था और श्रद्धा के साथ महापर्व छठ पूजा मनाया गया। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की।
सुबह-सुबह व्रती महिलाओं ने नदी और तालाब किनारे पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण “छठ मइया के जयकारों” से गूंज उठा। व्रती महिलाओं ने चार दिनों के कठिन व्रत का समापन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गांव के तालाब और घाट को दीपों व फूलों से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों और छठ गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरण कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
