सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने सड़क में केज व्हीलयुक्त वाहनों के उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में ग्राम सांकरा में बिना पट्टी के सड़क में डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर चलने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। वाहन मालिक द्वारा नवीन निर्मित सड़क में परिवहन करते हुए डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर को खेत में ले जाया गया था।
एक माह पूर्व से प्रशासन द्वारा सड़क में डबल कैज़े व्हील नहीं चलाने, पट्टी लगाने हेतु मुनादी किया गया था। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम सचिव, सरपंच का डबल कैज़ व्हील नहीं चलाने के सम्बन्ध मे बैठक भी लिया गया था। ट्रैक्टर मालिक चितामनी प्रधान निवासी सांकरा से डबल कैज़े व्हील युक्त ट्रैक्टर को जब्त करके ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
- गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से शादी से किया इनकार फिर बॉयफ्रेंड ने जो किया जान्ने के लिये पढ़े पूरी खबर - January 28, 2026
- पिकरीपाली पंचायत में अवैध शराब बिक्री का आरोप, सरपंच व प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप - January 27, 2026
- सदभावना मैच में प्रशासन एकादश का शानदार जीत पत्रकार एकादश को 24 रनों से हराया - January 27, 2026
