सारंगढ़ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत चंदाई की सरपंच श्रीमती समुंद बाई खूंटे द्वारा स्थानीय शासकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर ग्रामवासियों, पंचगण, शिक्षकगण कॉंग्रेस मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश खूँटे पूर्व उप सरपंच श्री सुकराम खूँटे एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरपंच श्रीमती समुंद बाई खूंटे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बच्चों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
