आगामी दिनों में होगा लोहारीन डबरी का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रभारी एसडीएम अनिकेत साहू के साथ पुल और तालाब के पास निर्माण हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया।सारंगढ़ सहित जिला मुख्यालय आने वाले सभी राहगीरों के सुरक्षा के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ से सरायपाली मार्ग पर
रेंजरपारा की स्थिति जिसमें बेरीकेटिंग, साइड रेलिंग और अंधेरा था, जहां असामाजिक तत्वों का डेरा था। कलेक्टर ने इस स्थिति का आंकलन कर अब बेरीकेटिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार साइड रेलिंग भी लग गया है। कलेक्टर ने पुल के आसपास सफाई और सड़क में बिजली व्यवस्था के लिए सीएमओ सुशील चौधरी को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पुल के पास लोहारीन डबरी तालाब के किनारे में दीवाल निर्माण, साफ सफाई और लाइट व्यवस्था के निर्देश सीएमओ को दिए।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
