सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सड़क सुरक्षा का बैठक लिया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी और अन्य युवा, तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। वाहन सामान्य गति पर चलाएं, वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट पहने। सड़क में बैठने वाले घुमंतू पशुओं को पशुधन, नगरीय निकाय, पंचायत और नेशनल हाईवे आपस में समन्वय कर उनका गोशाला में शिफ्ट करें या सड़क से हटाएं। इस कार्य के लिए वालेंटियर्स की मदद भी ली जाए। कलेक्टर ने जिले के सड़कों के मोड, दुर्घटनाजन्य स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों के दिए। वहीं पेट्रोल पंपों में हेलमेट पहनने के लिए प्रेरणादायक पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। डॉ कन्नौजे ने पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ महेंद्र पांडेय को निर्देशित किए कि, अंधेरे सड़क में बैठने वाले घुमंतू पशुओं को ड्राइवर नहीं देख पाते, जिसकी वजह से अक्सर दुर्घटना हो जाता है। इसलिए सभी घुमंतू पशुओं को रेडियम पहनाया जाए। इसी प्रकार जिले के शहरों के मुख्य सड़क मार्गों में वाहनों के अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
