सारंगढ़ बिलाईगढ़ माननीय प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री जितेंद्र कुमार जैन के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निकसन डेविड लकड़ा न्यायाधीश के तत्वाधान में उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीश महोदय जी द्वारा उप जेल में बंद विचाराधीन बंदियों को इंसाफ पाने के लिए कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है साथ ही नया कानून और बंदियों के अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बंदियों को नशा से दूर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर स्वस्थ रहने का सलाह दिया गया तथा बंदियों से अपने अपने केस के बारे में हमेशा जानकारी रखना एवं अपने अधिवक्ताओं से सलाह के साथ मार्गदर्शन लेते रहने का सलाह देते हुए बंदियों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया जिसमें कुल 200 बंदियों ने शिविर का लाभ उठाएं, उक्त शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसिर एवं उप जेल सारंगढ़ के समस्त जेल स्टाफ शिविर में उपस्थित रहे।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
