सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में शनिवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसाडीह के द्वारा जिला आयुष अधिकारी गोदावरी पैकरा के निर्देश पर विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीपक साहू विशेष अतिथि के रूप में पार्षद करन साहू, कमलेश साहू एवं पार्षद प्रतिनिधि अमित साहू उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत पवनी समेत आसपास के ग्रामीण 545 की संख्या में उपस्थित हुए और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न प्रकार के दवाइयां वितरण किया गया । पार्षद करन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में मौसमी बीमारी लोगों को चपेट में लेती है और मौसमी बीमारी के समय में इस प्रकार से शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना किसी वरदान से काम नहीं है हम आशा करते है की इस क्षेत्र में लगातार इस प्रकार से शिविरों का आयोजन हो और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके जिसमें हम पूरा सहयोग करेंगे । इस शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. अर्चना खटी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के साथ, डॉ. हरकिशोर घृतलहरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पूजा वर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ओम विजय साहू आयुष चिकित्सक, डॉ. खुश्बु ईजारदार आयुष चिकित्सक, पत्रिका जायसवाल फार्मासिस्ट, श्याम सुंदर साहू फार्मासिस्ट, श्यामलाल खटकर फार्मासिस्ट, अनुप कुमार गुप्ता औषधालय सेवक, जितेन्द्र कुमार साहू औषधालय सेवक ने लोगो का इलाज और दवाइयां वितरण में विशेष सहयोग किया । इस शिविर में नगर पंचायत पवनी के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
