स्वास्थ्य केंद्र हसौद में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए हो रही भारी परेशानी
सक्ती जिले क्षेत्र के हसौद मे संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने से क्षेत्र की लोगों को इलाज के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के मौसम में गांव के लोगों में बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है ऐसे में बेहतर इलाज के लिए हसौद क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही एकमात्र विकल्प है और वर्तमान समय में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है जिसको लेकर हसौद जनपद सदस्य विजय केशी ने जिला चिकित्सा अधिकारी सक्ती से एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है जिला चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि बहुत ही जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को आवेदन देते समय अजय मनहर प्रकाश कमल ज्योतिष मधुकर अजय कोयल सहित उपस्थित रहे
बाइट –हसौद जनपद सदस्य विजय केशी
हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस गंभीर समस्या को लेकर हमने मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी सक्ती को तत्काल एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के लिए ज्ञापन दिए हैं और उनसे अनुरोध भी किए हैं
बाइट- मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी सक्ती पुजा अग्रवाल
हसौद जनपद सदस्य के द्वारा हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया है बहुत ही जल्द उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी जिससे क्षेत्र वासियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
