किरायदारो की तस्दीकी कराने हेतु मकान मालिकों को दिए गए निर्देश ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी सारंगढ़ व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा थाना सारंगढ़ अंतर्गत अवैध प्रवासियो की चेकिंग हेतु निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा टीम तैयार कर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों की सघन जांच की गई जिसमें कमला नगर, चौहानपारा के पठार में रहने वाले लोगो, मुसाफिर, फेरी वालों को उनका आधार कार्ड लेकर चेक किया गया तथा उनका फिंगरप्रिंट भी लिया गया और किराए पर दिए गए मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया कि बाहर से आए लोगों को किराए पर मकान देते समय थाना द्वारा प्रदाय किए गए प्रोफार्मा को भरकर थाना में जमा करें ताकि उक्त किराएदारों की थाना स्तर पर तस्दीक की जा सके और थाना क्षेत्र अंतर्गत कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।

- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
