सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने सड़क में केज व्हीलयुक्त वाहनों के उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में ग्राम सांकरा में बिना पट्टी के सड़क में डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर चलने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। वाहन मालिक द्वारा नवीन निर्मित सड़क में परिवहन करते हुए डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर को खेत में ले जाया गया था।
एक माह पूर्व से प्रशासन द्वारा सड़क में डबल कैज़े व्हील नहीं चलाने, पट्टी लगाने हेतु मुनादी किया गया था। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम सचिव, सरपंच का डबल कैज़ व्हील नहीं चलाने के सम्बन्ध मे बैठक भी लिया गया था। ट्रैक्टर मालिक चितामनी प्रधान निवासी सांकरा से डबल कैज़े व्हील युक्त ट्रैक्टर को जब्त करके ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
