दुर्घटना की प्रकृति के अनुसार प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी ।
सारंगढ़ को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार(first aid )के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान डॉक्टर साहब द्वारा अलग अलग प्रकार की दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया जैसे सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज CPR देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिससे मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके।
वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार से बताया गया साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
