बालपुर -( सरसीवा )
सेजेश स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल, बालपुर की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो गई है। लगभग 700 बच्चों वाले इस विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारु नहीं है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बच्चों को अतिरिक्त और जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
विद्यालय के कई कमरे जर्जर हालत में हैं और छत से बड़ी-बड़ी प्लास्टर की परतें गिर रही हैं, जो कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकती हैं। आने वाला बारिश का मौसम इस स्थिति को और भी गंभीर बना सकता है।
विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने बताया कि वर्षों से स्कूल भवन की मरम्मत और नए भवन की माँग की जा रही है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई, घोषणाएं भी हुईं, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की ठोस पहल नहीं हो पाई है। इससे विद्यालय की वर्तमान हालत बेहद चिंताजनक हो गई है।
विद्यालय ने अपने शैक्षणिक इतिहास में कई उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बावजूद इसके बुनियादी सुविधाओं की घोर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों व पालकों ने शासन-प्रशासन से पुनः आग्रह किया है कि स्कूल की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और नवीन भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन शासन व प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
