सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर एक हितग्राही को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजीत डहरिया ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में सिनकु शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत सब्सिडी मिलने का झांसा देकर बड़ा लोन दिलाया गया।
पीड़ित के अनुसार, उस समय शाखा प्रबंधक ने बताया था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये का लोन लेने पर तीन वर्ष बाद 35 प्रतिशत तक सब्सिडी (सब सीडी) का लाभ मिलेगा। इसी भरोसे में आकर उन्होंने 10 लाख रुपये का लोन लिया।
अब तीन वर्ष पूरे होने के बाद जब हितग्राही ने सब्सिडी राशि की जानकारी मांगी, तो वर्तमान शाखा प्रबंधक लाल बाबू गुप्ता द्वारा यह कह दिया गया कि इस लोन पर किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलेगी। इससे हितग्राही खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
पीड़ित संजीत डहरिया का कहना है कि यदि योजना में सब्सिडी का प्रावधान नहीं था, तो उन्हें गलत जानकारी देकर लोन क्यों दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों ने योजना की गलत जानकारी देकर उन्हें आर्थिक बोझ में डाल दिया।
मामले को लेकर हितग्राही ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन एवं बैंक के उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है।
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
