सारंगढ़। ग्राम पंचायत चंदाई में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण और गली-गली पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा कर दिया गया, लेकिन इसके बाद से ग्रामीणों की परेशानियां कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। पाइपलाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह खोदे गए गड्ढे आज तक नहीं भरे गए हैं, जिससे पूरे गांव में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

गांव की मुख्य बस्ती और चौराहों पर वर्षों से खुले गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास देखने को मिल रही है, जहां चारों तरफ गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल योजना के ठेकेदार ने काम तो अधूरा छोड़ दिया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि इस खबर सामने आने के बाद जिला अधिकारी ठेकेदार और सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। क्या लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी या फिर ग्रामीणों को ऐसे ही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।

- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर हितग्राही को गुमराह करने का आरोप, शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग - May 20, 2026
- भारत माता चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डब्बों में डीजल लेने उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां - May 16, 2026
- महंगाई और उर्वरक संकट पर भाजपा को घेरा, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला - May 16, 2026
