सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बटाउपाली ब में

आज सुबह एक महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिली जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान निद्रा बाई सिदार उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला शाम – रात को हाथ में गुड़ाखू लेकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, परंतु रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।
सुबह गांव के तालाब में महिला का शव तैरता हुआ हालत मे मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते हि मौक़े पर पुलिस कि टीम पहुंची हुई है फिलहाल मृत्यु के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
