सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटेकोनी में रविवार 08 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण के अवसर पर गांव की महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री बंद कराने के लिए जोरदार रैली निकाली। सुबह लगभग 10 बजे से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
रैली के दौरान महिलाओं ने गांव में हो रही कच्ची महुआ शराब की बिक्री का विरोध करते हुए इसे बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण परिवारों में कलह, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए सभी महिलाएं एकजुट होकर इस अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

रैली के दौरान महिलाओं ने नारे लगाते हुए गांव में जागरूकता भी फैलाई और प्रशासन से कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
