सारंगढ़।ब्लॉक अध्यक्ष (अ.जा.) श्री रमेश खूंटे जी की माता एवं ग्राम चन्दई की सरपंच श्रीमती समुन्द बाई खूंटे जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे ग्राम चन्दई सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय समुन्द बाई खूंटे जी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया, जिला अध्यक्ष तारा चंद देवांगन, विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े, धनश्याम मनहर, जिला पंचायत सदस्य सारंगढ़ बिनोद भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि नगरपालिका परिषद सारंगढ़ अजय बंजारे, पूर्व सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष देव कुमार कोसले, महेश नायक वसीम सुनील वारे राकेश जाटवर सतीश श्रीवाश राजेश भारद्वाज जनपद सदस्य नीतीश बंजारे, रोहित महिलाने, सरपंच प्रेम अजय उधरा, सरपंच प्रतिनिधि रेड़ा जितेंद्र पुराइन, फूड इंस्पेक्टर विद्यानंद पटेल, वीरेंद्र जोल्हे गुरु जी, पत्रकार संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 2025 को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्व. समुन्द बाई खूंटे जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 254 मतों से हराते हुए 581 मतों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाले उन्हें अभी एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ था, मात्र 13 दिन शेष थे।
उनके असमय निधन से ग्राम पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। पूरे गांव में शोक का वातावरण है तथा लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

- MMGSY सड़क निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां? गुणवत्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - June 10, 2026
- इजराइल में 3500 पद की भर्ती, प्रति माह वेतन लगभग 2 लाख : नर्सिंग की बुनियादी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अवसर - June 9, 2026
- अवैध खनन पर क्यों खामोश है तंत्र? टिमरलगा मामले ने खड़े किए कई सवाल - June 2, 2026
