1 लाख 66 हजार का महुआ शराब और 2400 किलो लाहान जप्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे तथा आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आबकारी की सारंगढ़, सरिया और बरमकेला टीम ने रविवार को लातनाला किनारे गुडेली में सुन्दरलाल जोल्हे, गोलू मांझी तथा ईश्वर मांझी के द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाकर शराब को प्लास्टिक पन्नियों में पैक कर रहे थे। लातनाला किनारे विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से उपरोक्तानुसार सामग्री बरामद किया गया। बरामद कच्ची महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके में परीक्षण कर तथा महुआ लाहन को संधारण परिवहन योग्य नहीं होने से सैम्पल को आबकारी टीम द्वारा कब्जा लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34 (1)क, च 34 (2) 59क, का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीयों को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संयुक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर राठिया, लोकनाथ साहू तथा आबकारी मुख्य आरक्षक राजेन्द्र खांडे, मोहनलाल चौहान शामिल थे।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
