मुंगेली। रेन सिन कान कराते छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 22–23 नवंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराते गेम्स का भव्य आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 23 ज़िलों के कराते खिलाड़ी शामिल हुए और अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसी बीच सारंगढ़ जिले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सारंगढ़ की शिवा कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
कोच शिवा सारथी ने बताया कि यह टूर्नामेंट बेहद रोमांचक रहा, जहां सभी जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि सारंगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने खेल दमखम से बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी—पुरुष वर्ग
आदर्श रात्रे – गोल्ड,आरुष रात्रे – गोल्ड,रितेश सारथी – गोल्ड
बालिका वर्ग
उन्नति बघेल – गोल्ड,नमिता महंत – गोल्ड,जयंती महंत – ब्रॉन्ज
कोच शिवा सारथी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
“आप सब ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपने माता-पिता, गुरु तथा अपने जिले सारंगढ़ का नाम रोशन करते रहें।”
सारंगढ़ में खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
