सारंगढ़ बिलाईगढ़I कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का समापन किया गया। जिले में इस खेल का शुभारंभ खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किया गया था। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि खेल में अपनी विशेष पहचान बनाकर अपने माता-पिता, गांव शहर, जिले का नाम रोशन कीजिए। समर खेल के अलावा खेल को नियमित खेलते रहें। आप सभी को शुभकामनाएं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ी बालिका ने कहा कि हम सुबह शाम खेलते थे और दौड़ लगाए हैं। इसी बीच रायपुर भी खेलने गए थे, जहां हम लोगों की जांच भी हुई थी।
समापन के दौरान बच्चों को टोपी पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम प्रखर चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, अनिकेत साहू, प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक राजाराम, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, गोल्डी नायक, कोच और नन्हे खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव ने कहा कि मैं बच्चों को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दूंगा। इच्छुक खेल प्रभारी अधिकारी के माध्यम से मुझे संपर्क कर सकते हैं।

- खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई: असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच की बिक्री पर रोक - September 10, 2026
- झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का फैसला आधा-अधूरा न्याय सारंगढ़ में कांग्रेस का हमला - September 6, 2026
- शिक्षकों के सम्मान में सजे रंग, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; केयर प्वाइंट नेशनल स्कूल भाटगांव में मना शिक्षक दिवस - September 6, 2026
