सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवां तहसील के ग्राम गगोरी में करमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। 42 वर्षीय सम्मेलाल रात्रे पिता सहनू रात्रे करमा पूजा विसर्जन के लिए नाले में उतरे थे। अचानक बहाव तेज होने से वे चेक डैम के अंदर चैनल में फंस गए और उनकी मौके वही पर ही हो गई। यह घटना बीते दिन दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी शव बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह रायगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसे
मौके पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पहुंचे सरसीवां तहसीलदार ने पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के निर्देश दिए और परिजनों को आपदा प्रबंधन मद से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
लगातार हुई बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
- वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- October 28, 2026 - चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश - October 28, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद किसान रैली, विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - October 28, 2026
