गताडीह (सारंगढ़-बिलाईगढ़):
ग्राम गताडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गाँव के बाबूराम सिदार, पिता जेठूराम, उम्र 39 वर्ष, की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाबूराम बोरवेल के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बोरवेल की ग्रिप में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वे उसमें चिपक गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गाँव में इस हादसे से शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली सुरक्षा जांच की मांग की है।
🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
