सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जून 2025/ सारंगढ़ के जिला चिकित्सालय में बुधवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों ने चेकअप कराया, जिसमें 24 दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड के लिए चिन्हित हुए हैं वहीं 9 व्यक्तियों का सामान्य जांच किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक बुधवार को जिला अस्पताल सारंगढ़ में मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाता है। दिव्यांग सहित सामान्य नागरिकों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शिविर लगाकर सेवा दे रहे हैं।
Latest posts by SUKRAM KHUNTE (see all)
